रायपुर, 07 सितंबर 2025 : भाजपा विधायको के दो ईपिक कार्ड और दो-दो विधानसभा के मतदाता होने की शिकायत पर कार्यवाही नहीं होने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पश्चिम विधानसभा विधायक राजेश मूणत एवं बसना विधायक संपत अग्रवाल एवं उनके परिजनों के दो-दो विधानसभा में मतदाता सूची में नाम एवं विधायकों के दो-दो ईपिक कार्ड होने की शिकायत चुनाव आयोग में कांग्रेस के नेताओं ने दर्ज करवाया था 19 अगस्त को शिकायत दर्ज हुई थी लेकिन आज 19 दिन बाद भी शिकायत पर चुनाव आयोग ने किसी प्रकार से कोई कार्यवाही नहीं करना स्पष्ट बताता है कि चुनाव आयोग भाजपा की अनुषांगिक संगठन की तरह काम कर रही है पूरे देश में वोट चोरी का मामला मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत पाई जा रही है ऐसे में स्वच्छ लोकतंत्र के लिए चुनाव आयोग को शिकायतों पर पारदर्शी तरीके से कार्यवाही करना चाहिए लेकिन चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारियो से भाग रही है
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता चुनाव आयोग के पास कांग्रेस नेताओं की शिकायत करते हैं तो चुनाव आयोग जिस तेजी से नोटिस जारी करता है वहीं भाजपा नेताओं के खिलाफ हुई शिकायतों पर मौन रहता है इसे समझ में आ रहा है की शिकायतों की कार्यवाही पर भी भेदभाव किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा विधायकों के खिलाफ किए गए शिकायत पर कार्यवाही क्यों नहीं कर रहा है? चुनाव आयोग आखिर किसके दबाव में काम कर रहा है? कांग्रेस पार्टी मांग करती है जिस प्रकार से कांग्रेस नेताओं को नोटिस जारी किया गया है उसी प्रकार से भाजपा के विधायकों को भी नोटिस जारी करके कार्यवाही किया जाये।
