थाना चांदनी में आरोपिया के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध.
सूरजपुर. 09 सितंबर 2025 : सूरजपुर जिले की चांदनी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम नवाटोला निवासी मीरा देवी साहू के घर दबिश देकर पुलिस ने 5 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया।
डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कार्यों सहित नशे के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाते हुए सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 06 सितंबर 2025 को थाना चांदनी पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नवाटोला की मीरा देवी साहू घर में मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखी है।
थाना चांदनी पुलिस सूचना की तस्दीकी व कार्यवाही हेतु मौके पर पहुंची, जहां मीरा देवी साहू पति स्व. लोकनाथ साहू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम नवाटोला को तलब कर विधिवत् घर की तलाशी लिए जाने पर 5 किलो गांजा कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रूपये का पाया गया। मामले में गांजा जप्त कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी चांदनी प्रदीप सिदार व उनकी टीम सक्रिय रही।
