चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने 13 नग गौ-वंश, चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत 03 नग भैंस को व सिटी कोतवाली क्षेत्र से 03 नग भैंस को कराया तस्करों के चंगुल से मुक्त.
चौकी कोतबा के मामले में पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक पिक-अप क्रमांक OD 23P 0227 को भी किया है जप्त.
आरोपियों के खिलाफ क्रमशः थाना सिटी कोतवाली जशपुर, चौकी कोतबा व चौकी सोनक्यारी में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6,10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ)(ड.) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध.
नाम गिरफ्तार आरोपी (चौकी सोनक्यारी के मामले में) क्रमशः –
1. मो. एजाज अंसारी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम डड.गांव चौकी मनोरा, जिला जशपुर (छ.ग)।
2. हेमंत यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम ओरकेला, चौकी सोनक्यारी, जिला जशपुर (छ.ग)।
3. परमेश्वर यादव उम्र 25 वर्ष, निवासी करालू रजला, चौकी मनोरा, जिला जशपुर (छ.ग)
4. चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत मामले में गिरफ्तार आरोपी- मिनकितिन यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम डोंगादरहा, थाना तुमला, जिला जशपुर (छ.ग.)।
5. आनंद राम उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम डोंगा दरहा, थाना तुमला, जिला जशपुर (छ.ग.)।
6. सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मामले में आरोपी – अमित कुजूर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कनघोड़ा, थाना रायडीह, जिला गुमला (झारखंड).
जशपुर. 10 सितंबर 2025 : जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 पशुओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। तीन थाना क्षेत्रों की अलग-अलग घटनाओं में 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एक पिक-अप वाहन भी जब्त किया गया है।
गौ-वंशों की तस्करी के विरूद्ध जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश पर जशपुर पुलिस गौ-तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। पुलिस के सक्रिय मुखबिर तंत्र व टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस ने अब तक जहां 1300 से अधिक गौ-वंशों को छुड़ाया है, वहीं 140 से अधिक गौ-तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस को गत तीन दिनों में सिटी कोतवाली जशपुर, चौकी सोनक्यारी व चौकी कोतबा क्षेत्र से 19 नग पशुओं को मुक्त कराते हुए छः आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है।
चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08 सितंबर 2025 को चौकी सोनक्यारी पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति 12 से 13 नग गौ-वंशों को बेरहमीपूर्वक मारते पीटते हुए, हांक कर ग्राम गुल्लू से होते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। जिस पर मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस के द्वारा अपनी टीम के साथ तत्काल मुखबिर के बताए स्थान की ओर रवाना हुई, तभी ग्राम गुल्लू, चाची डांड के साथ पुलिस ने देखा कि तीन व्यक्ति गौ-वंशों को हांक कर तेजी से ले जा रहे हैं। जिस पर पुलिस के द्वारा उन्हें पकड़ने हेतु घेराबंदी की गई, पुलिस को देख कर तीनों संदेही तस्कर भागने का प्रयास कर रहे थे, जिसे की पुलिस के द्वारा पीछा कर हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के द्वारा जब तीनों संदेही तस्करों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम क्रमशः 1.- मो. एजाज अंसारी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम डड.गांव चौकी मनोरा, जिला जशपुर (छ.ग.), 2.- हेमंत यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम ओरकेला, चौकी सोनक्यारी, जिला जशपुर (छ.ग.), 3. – परमेश्वर यादव उम्र 25 वर्ष, निवासी करालू रजला, चौकी मनोरा, जिला जशपुर (छ.ग.) का रहने वाला बताया गया। पुलिस ने जब उनसे उक्त गौ-वंश के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग की गई, तो उनके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा उनके कब्जे से सभी 13 नग गौ-वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के द्वारा आरोपियों क्रमशः – 1 – मो. एजाज अंसारी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम डड़गांव चौकी मनोरा, जिला जशपुर (छ.ग.),2 – हेमंत यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम ओरकेला, चौकी सोनक्यारी, जिला जशपुर (छ.ग.),3 – परमेश्वर यादव उम्र 25 वर्ष, निवासी करालू रजला, चौकी मनोरा, जिला जशपुर (छ.ग.) के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से उनके विरुद्ध चौकी सोनक्यारी में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6,10 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत मामले का विवरण इस प्रकार है कि रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कोतबा क्षेत्रांतर्गत हाईस्कूल के पास दो व्यक्ति, तीन नग भैंस को पिक-अप वाहन क्रमांक OD.23.0227 में क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जा रहे हैं। जिस पर कोतबा पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए, लैलूंगा-लावाकेरा, मेन रोड में बैगाबहार राइस मिल के आगे पुल में नाकाबंदी कर उक्त संदेही पिक-अप वाहन क्रमांक OD.23.0227 को रोका गया। पुलिस के द्वारा जब पिक-अप वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 03 नग भैंस बंधा मिला, पुलिस की पूछताछ पर पिक-अप में बैठे दोनों संदेहियों ने अपना नाम क्रमशः 1 – मिनकितिन यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम डोंगादरहा, थाना तुमला, जिला जशपुर (छ.ग.), 2. आनंद राम उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम डोंगा दरहा, थाना तुमला, जिला जशपुर (छ.ग.)। का रहने वाला बताया व भैंस परिवहन के संबंध में भी कोई दस्तावेज पुलिस को पेश नहीं कर सके, जिस पर पुलिस के द्वारा उक्त दोनों संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 03 नग भैंस को बरामद करते हुए, पिक-अप वाहन क्रमांक OD.23.0227 को भी जप्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ चौकी कोतबा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6,10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ)(ड.) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मामले में पुलिस को दिनांक 09 सितंबर 2025 की रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली थी कि, एक व्यक्ति सरहदी ग्राम गोविंदपुर (झारखंड) से 03 नग भैंस को हांकते हुए थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत, ग्राम पैकू, सरडीह के रास्ते ले जा रहा है, जिस पर सिटी कोतवाली जशपुर की टीम के द्वारा तत्काल सूचना तस्दीक हेतु ग्राम पैकु, सरडीह की ओर रवाना हुआ था, तभी रास्ते में ग्राम राटामाटी, के पास एक नाले के रास्ते, एक संदिग्ध व्यक्ति 03 नग भैंस को हांकते हुए दिखा दिया। जिसे पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया, पूछताछ पर संदिग्ध ने अपना नाम अमित कुजूर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कनघोड़ा, थाना रायडीह, जिला गुमला (झारखंड) का रहने वाला बताया और बताया कि वह ग्राम कोटमा जिला गुमला (झारखंड) के एक व्यक्ति के कहने पर भैंसों को गोविंदपुर (झारखंड) से हांक कर ग्राम कोटमा, जिला गुमला (झारखंड) के जा रहा था, पुलिस ने आरोपी तस्कर अमित कुजूर की निशानदेही पर ग्राम कोटमा के संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित कर लिया है, जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है। जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी तस्कर अमित कुजूर के कब्जे से सभी 03 नग भैंस को बरामद कर लिया है, व आरोपी अमित कुजूर के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6,10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ)(ड.) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
प्रकरण की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में चौकी सोनक्यारी से चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक वैभव सिंह, प्रधान आरक्षक विशाल गुप्ता, आरक्षक विमल मिंज, आरक्षक आनंद मिंज, आरक्षक बाबूलाल भगत, आरक्षक शिवा राम ध्रुव व आरक्षक शिव शंकर रवि तथा चौकी कोतबा से उपनिरीक्षक बृजेश यादव, आरक्षक पुस्तम यादव, आरक्षक बूटा सिंह, आरक्षक अमित साय व आरक्षक सुशील तिर्की तथा सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक जयसिंह मिर्रे, आरक्षक रवि कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रकरण के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने सिटी कोतवाली, चौकी सोनक्यारी व कोतबा क्षेत्र से 13 नग गौ-वंश तथा 06 नग भैंस, इस प्रकार कुल 19 पशुओं को तस्करों से मुक्त कराते हुए, हुए छः आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी रहेगा।
