रायपुर में बैडमिंटन का महासंग्राम : 10 राज्यों की टीमें, 300 मैच और 3 दिन तक जोरदार मुकाबले, ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट की होगी धमाकेदार शुरुआत, पावर कंपनियों के खिलाड़ी भिड़ेंगें रायपुर में.

47वीं ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी शटल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज कल 11 सितंबर को राजधानी में होगा। इसमें 10 राज्यों की पॉवर कंपनियों के खिलाड़ी सम्मिलित होंगे। इसमें लगभग 300 मैच होंगे, जिसमें ओपन सिंगल, ओपन डबल और टीम इवेंट होंगे। इसकी मेजबानी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की सेंट्रल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कमेटी कर रही है। स्पर्धा का समापन 13 सितंबर को होगा।

आयोजन समिति के प्रमुख व कार्यपालक निदेशक (वित्त) श्री एमएस चौहान ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन-जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव होंगे। अध्यक्षता उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में पारेषण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला एवं वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर उपस्थित रहेंगे।

Related posts