जशपुर दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही जबरदस्त मौजूदगी

जशपुर, 11 सितंबर 2025/ वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी आज एक दिवसीय प्रवास पर जशपुर पहुंचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस परिसर में उन्हें पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में विधायक और सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन राजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, कृष्ण कुमार राय, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, पार्षदगण फैजान सरवर खान और देवधन नायक, उपेन्द्र यादव, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक और एसडीएम विश्वास राव मस्के शामिल रहे।

Related posts