शराब पीने के बाद मौत! जांजगीर-चांपा में 2 युवकों की मौत से हड़कंप, जांच के लिए विशेष टीम गठित

थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में 02 युवकों के शराब सेवन बाद स्वास्थ्य खराब होने से इलाज के दौरान हुए मृत्यु के मामले जांच टीम गठित की गई

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने गठित टीमों में शामिल पुलिस अधिकारियों को शीघ्र मामले की जांच करने निर्देशित किया गया

SDOP चांपा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में गठित टीमों के द्वारा मामले की सतत् विवेचना एवं आरोपियों की पतासाजी कर विधिवत कार्यवाही की जावेगी

जांजगीर-चांपा, 16 सितंबर 2025 : थाना बिर्रा अन्तर्गत ग्राम करही के मनोज कुमार कश्यप एवं सूरज कुमार यादव के द्वारा दिनांक 15.09.2025 को शराब सेवन करने से उपचार के दौरान सारंगढ़ अस्पताल में मृत्यु हो गई है, मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में यदुमणी सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा के नेतृत्व में पुलिस अधि./कर्म की टीम गठित किया गया है जिसके द्वारा मामले की सतत् विवेचना एवं आरोपियों की पतासाजी/गिरफ्तारी की कार्यवाही की जाएगी

 गठित टीमों में शामिल पुलिस अधि/कर्म

1. निरीक्षक जयकुमार साहू थाना प्रभारी बिर्रा

2. निरीक्षक सावन सारथी रक्षित केन्द्र जांजगीर

3. उप निरी. कृष्णपाल सिंह थाना प्रभारी बम्हनीडीह

4. ASI मुकेश पाण्डेय थाना बिर्रा

5. सउनि. अरूण सिंह थाना चांपा

6. प्र.आर. गौतम पाण्डेय थाना बिर्रा

7. प्र.आर. शिवनंदन जलतारे थाना नवागढ़

8. आर. सनोहर जगत थाना बिर्रा

Related posts