चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र के ग्राम माटीपहाड़छर्रा में मिला, युवक-युवती का शव,युवक पेड़ पर फांसी के फंदे में था लटका, युवती उसी पेड़ के नीचे पड़ी थी, मृत अवस्था में.
चौकी कोल्हेनझरिया में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू, प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग में हत्या कर आत्महत्या का होता है प्रतीत, मामले में पुलिस की जांच जारी, पीएम रिपोर्ट के आधार पर होगा मामले का खुलासा.
नाम मृतक युवक – चूड़ा मणि पैंकरा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम टांगरगांव, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर (छ.ग.).
नाम मृतक युवती – संदीला पैंकरा, उम्र 24 वर्ष निवासी माटीपहाड़ छर्रा, चौकी कोल्हेनझरिया.
जशपुर. 18 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम माटीपहाड़छर्रा में एक पेड़ पर युवक फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि उसी पेड़ के नीचे युवती मृत अवस्था में पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग में हत्या और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही असली सच सामने आएगा।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 17 सितंबर 2025 को मृतक युवती के पिता ने चौकी कोल्हेनझरिया में सूचना दिया था कि दिनांक 16 सितंबर 2025 की रात्रि लगभग 08:00 बजे के आसपास उसकी बेटी मृतिका संदिला पैंकरा खाना खाकर घर से निकली थी, काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसके व उनके परिजनों के द्वारा आसपास पता तलाश की जा रही थी, इसी दौरान दिनांक 17 सितंबर 2025 को माटीपहाड़ छर्रा के गोठान के पास एक पेड़ के नीचे, इसकी बेटी मृत अवस्था में मिली व उसी पेड़ के ऊपर एक युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
सूचना पर चौकी कोल्हेनझरिया पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, मर्ग कायम कर पुलिस दल घटना-स्थल के लिये रवाना हुआ, घटना-स्थल के निरीक्षण के पश्चात, पूछताछ पर मालूम चला कि, मृत युवती नाम संदिला पैंकरा है जो कि माटी पहाड़ छर्रा की निवासी है व फंदे पर लटके युवक का नाम चूड़ामणि साय है व वह टांगरगांव थाना कांसाबेल का निवासी है। उसके रिश्तेदार माटीपहाड़ छर्रा में रहते हैं, जिससे वह माटीपहाड़ छर्रा में आता जाता रहता था।
पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग में युवक द्वारा युवती की हत्या कर, आत्म हत्या का प्रतीत होता है, दोनों शव का पोस्ट मार्डम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में और खुलासा होगा। हत्या, आत्महत्या के कारणों के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।
