धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का अंजाम : जशपुर में सनसनी, धर्म पर हमला पड़ा भारी ! जशपुर पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल.

दिनांक 19 सितंबर 2025 को प्रार्थी डमरूधर यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम टटकेला ने थाना बगीचा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 19 सितंबर 2025 की शाम करीबन 5:30 बजे के लगभग वह ग्राम टटकेला के ही मनसुटोली में सड़क किनारे अपनी भैंस को चरा रहा था, इसी दौरान उसके गांव का ही आरोपी त्योफिल कुजूर आया व इधर भैंस क्यों चराते हो कहकर, उसको जातिगत व मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा। जब प्रार्थी के द्वारा आरोपी से ऐसा करने का कारण पूछा गया तो, आरोपी त्योफिल कुजूर गुस्से में आकर उसे धक्का दे कर  प्रार्थी के पास रखे डंडे को लूट कर मारपीट करने लगा। इस दौरान आरोपी त्योफिल कुजूर के द्वारा, प्रार्थी का गला दबाकर, उसके गले में पहने, बजरंग बलि के लॉकेट को तोड़ दिया, व प्रार्थी के हिन्दू धर्म विशेष पर अभद्र टिप्पणी करते हुए, प्रार्थी को लगभग 300 मीटर तक मारपीट करते हुए दौड़ाया।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए बगीचा पुलिस के द्वारा, मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल थाना में आरोपी त्योफिल कुजूर के खिलाफ बीएनएस की धारा 296,351(2),115(2) व 299 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी त्योफिल कुजूर को ग्राम टटकेला से हिरासत में लेकर लाया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी त्योफिल कुजूर के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related posts