सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद की पहचान पर किया बड़ा वार : नारायणपुर में नक्सली स्मारक ध्वस्त, अदरबेड़ा और वाट्टेकल गाँव में नक्सलियों के स्मारक को ढहा कर पुलिस ने दिया सत्ता का कठोर संदेश.

नारायणपुर पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस की डीआरजी नारायणपुर  तथा आईटीबीपी की 29वीं एवं 38वीं वाहिनी की एस.ए.टी टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला कर अदरबेड़ा और वाट्टेकल गाँव में बनाए गए नक्सली स्मारक को ध्वस्त किया।

यह स्मारक नक्सलियों द्वारा थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की याद में बनाया गया था। नक्सली ऐसे स्मारकों के माध्यम से ग्रामीणों के बीच भय व प्रभाव जमाने तथा अपनी विचारधारा को प्रचारित करने की कोशिश करते हैं।

Related posts