आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 244/25 धारा 319(2) बीएनएस (BNS) अपराध किया गया है पंजीबद्ध.
रायपुर. 22 सितंबर 2025 : गंज थाना पुलिस ने आधार कार्ड के दुरुपयोग का मामला उजागर करते हुए 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अन्य व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर होटल में ठहरने के लिए धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबर की जांच कर की आरोपी की पहचान। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया है।
दिनांक 20 सितंबर 2025 को प्रार्थिया द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उनके नाम के आधार कार्ड का अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुरुपयोग कर छल किया गया है। रिपोर्ट पर थाना गंज रायपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान संबंधित होटल के सीसीटीवी फुटेज एवं आगंतुक रजिस्टर में अंकित मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी का पतासाजी कर मिलने पर थाना लाया गया, पूछताछ में अपना नाम संभव जैन निवासी सप्रे स्कूल के सामने मस्जिद गली थाना सिटी कोतवाली का रहने वाला बताया गया एवं घटना के संबंध में पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किया कि आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल जप्त किया गया है। आरोपी को धारा सदर में गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी – संभव जैन पिता पीयूष जैन उम्र 19 साल सप्रे स्कूल के पास मस्जिद गली थाना कोतवाली रायपुर.
