अविवादित फौती, नामांतरण जैसे प्रकरणो के निराकरण हेतु पंचायतों में शिविर का किया जा रहा आयोजनए शिविर में ग्रामीणों की उपस्थिति में बी-वन का किया जा रहा वाचन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले के सभी जनपदो के विभिन्न पंचायतों में अविवादित फौती, नामांतरण के प्रकरणो के निराकरण हेतु राजस्व विभाग द्वारा शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की उपस्थिति में बी-1 का वाचन किया जा रहा है। इस अवसर पर संबंधित पंचायत के राजस्व निरीक्षक, पटवारी, सरपंच, सचिव सहित ग्रामीण उपस्थित थे। षिविर में ग्रामीणों के अविवादित फौती, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य  प्रकरणों के यथाषीघ्र निराकरण हेतु आवेदन भी प्राप्त किए जा रहे है। इस संबंध में ग्राम पंचायतों में मुनादी के माध्यम से षिविर का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण षिविर का लाभ प्राप्त कर सके।

Related posts