पुलिस की नई पहल : महिला आरक्षक होंगी डिजिटल वॉरियर्स, सरगुजा पुलिस ने महिला आरक्षकों को दिया दस दिवसीय डिजिटल प्रशिक्षण, अब करेंगी थानों में ऑनलाइन एफआईआर और सीसीटीएनएस अपडेट, ऑनलाइन एफआईआर से लेकर साइबर पोर्टल तक सब संभालेंगी जिम्मेदारी.

अंबिकापुर. 27 सितंबर 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में जिले के समस्त थाना/चौकियों में पदस्थ महिला आरक्षकों के लिए सीसीटीएनएस (CCTNS) एवं विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों के संचालन और अपडेटेशन हेतु दस दिवसीय व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य थानों को पूर्णतः डिजिटल, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में थाना चौकीयों में सीसीटीएनएस एवं सभी ऑनलाइन पोर्टल को सुचारु रूप से संचालित करने एवं नियमित रूप से अधतन किये जाने हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कर समस्त थाना/चौकियों से एक-एक महिला आरक्षकों को प्रशिक्षित किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में दस दिवसीय व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों द्वारा प्रशिक्षित महिला आरक्षकों को नई जिम्मेदारी प्रदान करते हुए कहा गया कि आप सभी अपने नवीन कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें, थाना चौकी में प्रत्येक ऑनलाइन पोर्टल अपडेट रहे, पेंडेंसी ना रहे, सभी ऑनलाइन पोर्टल को रोजाना चेक किया जाए, निरंतर गतिविधिया संचालित किये जाने के निर्देश देते हुए प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सीसीटीएनएस शाखा में पदस्थ प्रशिक्षित आरक्षक प्रदीप कुमार केरकेट्टा द्वारा महिला आरक्षकों को प्रतिदिन कंप्यूटर एवं ऑनलाइन अद्यतन कार्य से सम्बंधित जानकारी एवं तकनिकी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे अब थानों में ऑनलाइन एफआईआर, एमएलसी शिकायत फैना, पीएम और सीसीटीएनएस के सभी फार्मों की एण्ट्री महिला आरक्षक स्वयं कर सकेंगी, महिला आरक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान आनलाईन पोर्टल जैसे CAS Online, CCTNS Dashboard, ICJS,  ITSSO,  Cri-MAC, GOV E-mail,  e-ummons, CEIR Portal,  e-Procecution, Cyber Police Portal, Samanvaya Portal, RTI Online, NHA के बारे में बारिकी से प्रशिक्षित किया गया है।

Related posts