पुलिस की बड़ी कार्रवाई : रात के सन्नाटे में उठा खूनी तूफ़ान, गुस्से में पति ने टांगी से की पत्नी की हत्या, वैवाहिक विवाद बना मौत का कारण, दरिमा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

थाना दरिमा के मर्ग क्रमांक 87/25 थारा 194 बीएनएसएस कि जांच के दौरान मृतिका की पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर एवं मृतिका के परिजनों का कथन लेख किया गया। जांच में पाया गया कि आरोपी इन्दर राम के द्वारा दिनांक 01- 02 अप्रैल 2025 के करीबन 01:00 बजे रात में अपनी पत्नी मृतिका सविना को सोते समय लोहे के टांगी से मृत्यु कारित करने के नियत से मार कर चोट पहुंचाने से ईलाज के दौरान डीकेएस अस्पताल रायपुर में फौत होना पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 140/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी इन्दर राम पिता बहादुर राम उम्र 37 वर्ष साकिन पम्पापुर थाना दरिमा जिला सरगुजा को हिरासत में लेकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया। आरोपी अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि आरोपी का उसकी पत्नी सविना से लड़ाई झगड़ा विवाद होता रहता था, जिसके वजह से आरोपी लोहे के टांगी से पत्नी को गंभीर चोट कारित किया था, जो इलाज के दौरान फौत कर गयी है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की टांगी जप्त किया गया है। आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related posts