पुलिस की दो थानों में एक साथ बड़ी कार्रवाई : अवैध गांजा कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन ! दो स्थानों पर छापेमारी, 1200 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर.

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने लुक छिप कर गांजा बिक्री करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही किया गया, पुलिस ऐसे तत्वों पर निगाह रखे हुए है।

कार्यवाही के अनुसार कल 28 सितंबर को थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कौवाताल निवासी गांजा तस्कर को 900 ग्राम गांजा के साथ पकड़ कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कौवाताल निवासी श्यामसुन्दर साहू गांजा से भरा थैला लेकर बिक्री के लिए जूटमिल रायगढ़ की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओवरब्रिज कोसमनारा के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार एक व्यक्ति कपड़े का थैला दबाए पैदल आता दिखाई दिया, जिसे रोक कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम श्यामसुन्दर साहू पिता स्कबर साहू उम्र 70 वर्ष निवासी कौवाताल थाना कोतरारोड़ बताया।

तलाशी लेने पर उसके थैले से कुल 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 9 हजार रुपये है। गांजा की पहचान व तौल कर पुलिस ने उसे शीलबंद कर कब्जे में लिया और आरोपी को नोटिस देकर कार्यवाही की जानकारी देते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत दंडनीय पाए जाने पर थाना कोतरारोड़ पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पूंजीपथरा पुलिस ने 28 सितंबर को ग्राम देलारी में कार्रवाई कर एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी पूंजीपथरा राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम देलारी राजा मैदान के पास किराए के मकान में रहने वाला विनोद पटेल अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने गांजा रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल गवाहों को तलब कर पंचनामा तैयार किया और बिना देर किए रेड की कार्यवाही के लिए ग्राम देलारी रवाना हुई। मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां आरोपी विनोद पटेल अपने कमरे में मौजूद मिला। पूछताछ पर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहने पर कमरे की तलाशी ली गई, जिसमें संदेही के बिस्तर के नीचे छिपा कर रखे एक सफेद प्लास्टिक पन्नी में गांजा बरामद हुआ।

बरामद मादक पदार्थ का मौके पर गवाहों की मौजूदगी में तौल कराया गया, जिसमें कुल 337 ग्राम गांजा निकला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 हजार रुपये है। आरोपी के पास से जब्त गांजा को सीलबंद कर कब्जे में लिया गया और पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी का यह कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले में अपराध दर्ज किया है।

Related posts