पुलिस की बड़ी सफलता : रातोंरात 50 लाख का ट्रेलर चुराने वाले चढ़े कोतरारोड़ पुलिस के हत्थे, रांची में बेचने की साजिश नाकाम, जिंदल पार्किंग से ट्रेलर चोरी कर भागे चोर हुए गिरफ्तार.

थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 402/2025 धारा 303(2) बीएनएस  पंजीबद्ध कर शुरू की गई थी जांच. जिंदल पार्किंग से चोरी ट्रेलर बरामद, कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग सहित दो को पकड़ा. आरोपियों से चोरी ट्रेलर वाहन जप्त, वाहन चोरी के अपराध में गये जेल. रायगढ़. 02 अक्टूबर 2025 : कोतरारोड़ पुलिस ने जिंदल पार्किंग से चोरी हुए ट्रेलर की बरामदगी कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त…

Read More

पुलिस की दो थानों में एक साथ बड़ी कार्रवाई : अवैध गांजा कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन ! दो स्थानों पर छापेमारी, 1200 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर.

कोसमनारा ओवरब्रिज पर कोतरारोड़ पुलिस ने की घेराबंदी, गांजा तस्करी कर रहे आरोपी से 900 ग्राम गांजा बरामद. अवैध रूप से गांजा बेचने की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस की ग्राम देलारी में रेड कार्यवाही, एक आरोपी अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार. रायगढ़. 29 सितंबर 2025 : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण में कार्यवाही कर अवैध गांजा बिक्री में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतरारोड़…

Read More

रायगढ़ : महिला से अभद्रता और मारपीट के आरोपी लाला साहू को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

आरोपी लाला साहू के विरूद्ध थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 422/2025 धारा 296, 115(2), 74 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज रायगढ़. 23 सितंबर 2025 : कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान लाला साहू उर्फ बालकदास साहू (43 वर्ष) निवासी किरोड़ीमलनगर के रूप में हुई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार्रवाई की और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। प्रकरण में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी…

Read More

कोतरारोड़ पुलिस का वारंट तामिली विशेष अभियान, एक स्थायी वारंटी समेत 10 वारंटी गिरफ्तार

रायगढ़, 22 सितंबर 2025 : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर आज कोतरारोड़ पुलिस ने वारंट तामिली और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में आज तड़के भोर से ही पुलिस टीम ने अलग-अलग गांवों में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान ग्राम जामपाली से स्थायी वारंटी मालिकराम उर्फ शोभाराम डनसेना निवासी बड़े डूमरपाली, खरसिया को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही मारपीट, आबकारी और चोरी के मामलों में फरार 09 वारंटियों को भी पकड़ा गया।…

Read More

कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रायगढ़ में ब्लेड अटैक से हड़कंप ! हत्या के प्रयास का आरोपी दिव्यांशु सिदार कोतरारोड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल.

कोतरारोड़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार. थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 377/2025 धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर प्रारंभ की गई थी विवेचना. रायगढ़. 20 सितम्बर 2025 : रायगढ़ जिले की कोतरारोड़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी दिव्यांशु सिदार उर्फ बाबा (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ विवाद के दौरान चैतन विश्वकर्मा पर ब्लेड से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार…

Read More

24 घंटे में ट्रक चोरी का पर्दाफाश : सीधी (मप्र) के गिरोह का रायगढ़ में तांडव, कोतरारोड़ पुलिस की मुस्तैदी से बच न सके आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने भेजा पांच आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे.

अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 367/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर शुरू की गई थी विवेचना. रायगढ़. 4 सितंबर 2025 : थाना कोतरारोड़ पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपये मूल्य की चोरी हुई 14 चक्का ट्रक को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में मध्यप्रदेश के सीधी जिले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम के निर्देशन में की…

Read More

कोतरारोड़ पुलिस का बड़ा एक्शन : रायगढ़ में अवैध कबाड़ माफियाओं पर शिकंजा, पुलिस ने ट्रक और 23 टन स्क्रैप के साथ आरोपी चालक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर.

अवैध कबाड़ परिवहन पर कोतरारोड़ पुलिस ने 23 टन कबाड़ के साथ ट्रक को पकड़ा, करीब 17 लाख की संपत्ति जब्त. रायगढ़. 30 अगस्त 2025 : रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ थाना पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बाबाधाम के पास घेराबंदी कर 23 टन 120 किलो लोहे का स्क्रैप और 10 लाख रुपये कीमत का ट्रक जब्त किया। ट्रक चालक निरंजन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ, शराब…

Read More

पोक्सो एक्ट की बड़ी कार्रवाई : नाबालिग से दो साल से कर रहा था छेड़खानी, कोचिंग जाते समय रायगढ़ में पकड़ा गया आरोपी युवक, अश्लील हरकत करने वाला आरोपी भेजा गया जेल.

आरोपी के विरूद्ध थाना कोतरारोड में अपराध क्रमांक 361/2025 धारा 74, 351(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़. 27 अगस्त 2025 : रायगढ़ जिले में कोतरारोड पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में सख्त कार्रवाई की है। आरोपी सागर कुमार साहू (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी पिछले दो वर्षों से रास्ते में फब्तियां कसकर परेशान कर रहा था और 26 अगस्त को कोचिंग जाते समय उसने गंदी नियत से छेड़छाड़ की। पुलिस…

Read More

पुलिस ने किया खुलासा : पत्नी को बेरहमी से पीटकर मार डाला, आग से जलाया हाथ, आरोपी भीखम दास चढ़ा पुलिस के हत्थे, हत्या के बाद फरार, 15 दिन बाद घेराबंदी में पकड़ा गया, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

कोतरारोड़ पुलिस ने पत्नी की हत्या कर फरार हुये आरोपी को किया गिरफ्तार. आरोपी भीखम दास महंत के विरूद्ध थाना कोतरारोड़ में हत्या का अपराध क्रमांक 333/2025 धारा 103(1) बीएनएस दर्ज किया गया. रायगढ़. 25 अगस्त 2025 : रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भीखम दास महंत उर्फ भीखो (40 वर्ष) को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।…

Read More

लिटाईपाली नाला पुल बना था बदमाशों का अड्डा : रात में डंडे और मुक्कों से हमला कर मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने चार लुटेरों को रंगेहाथ दबोचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

कोतरारोड़ पुलिस ने सुनसान रास्ते पर लूट करने वाले चार बदमाशों को पकड़ा, मोबाइल और बाइक बरामद. थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 331/2025 धारा 119, 126, 309, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज. रायगढ़. 12 अगस्त 2025 : रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ थाना पुलिस ने सुनसान मार्ग पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया रेडमी 5जी मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह रात के…

Read More