आरोपियों द्वारा थाना सकरी जिला बिलासपुर, थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर, थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा क्षेत्र में लगातार तीन घटना को दिए थे अंजाम,
आरोपियों के विरुद्ध बिलासपुर जिले में पूर्व में कई अपराध दर्ज है, शातिर लुटेरों से की गईं चार मोटर साइकल जप्त.
आरोपियों के द्वारा रात के अंधेरे में निकल कर चाकू की नोक पर राहगीरों को रास्ता रोक कर देते थे घटना को अंजाम.
गिरफ्तार आरोपी – 1. भीम पासी पिता दूधनाथ उम्र 21 वर्ष साकिन महमन लाल खदान, बिलासपुर, 2. चंदन सिंह चौहान पिता वीरेंद्र सिंह चौहान उम्र 18 वर्ष साकिन महमन लालखदान, बिलासपुर, 3. विकास पासी पिता मुकेश पासी उम्र 22 वर्ष साकिन महमन लाल खदान बिलासपुर.
जप्त संपति – मोटर सायकल CG 10AV 7747, CG 10BT 4312, CG11 BP 7678, एक नग एचएफ डीलक्स मोटर सायकल, एक नग कैंची, घटना के समय चेहरे में बांधने वाला काला स्कार्फ.
जांजगीर-चांपा. 01 अक्टूबर 2025 : जांजगीर-चांपा जिले की पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों को सबक सिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। अकलतरा थाना पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन अंतरजिला शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं और उन्होंने जांजगीर-चांपा, सकरी और मस्तूरी क्षेत्र में चाकू की नोक पर कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से चार चोरी की मोटरसाइकिल, एक कैची और काला स्कार्फ बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में की गई।
क्या है प्रकरण ?
प्रार्थी संतोष यादव पिता केशव यादव उम्र 38 साल साकिन अंधियारी पाठ अकलतरा का अपने साथी संजय कुमार साहू के साथ दिनांक 22 सितंबर 2025 को रात 12:00 बजे के लगभग हमसफर ढाबा से खाना खाकर घर वापस आ रहा था, तभी तीन अज्ञात लोग मोटर सायकल में आकर प्रार्थी को रास्ता रोक कर नुकीला वस्तु, हाथ-मुक्का से मारपीट किए थे और प्रार्थी के जेब में रखा नगदी एक हजार रूपये एवं प्रार्थी के मोटर सायकल सुपर स्पलेंडर क्रमांक CG11 BP 7678 को लूट कर भाग गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 480/25 धारा 126(2), 115(2), 309(4), 3(5) बीएनएस (BNS) कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना अकलतरा और सायबर टीम के द्वारा टेक्निकल एनालिसिस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों संदेहियों का पहचान किया गया एवं आरोपी 01. भीम पासी 02. चंदन 03 विकाश पासी सभी निवासी महमन लालखदान वार्ड क्रमांक 04 बिलासपुर थाना तोरवा को संदेह के आधार पर हिरारसत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा घटना दिनांक को थाना अकलतरा के तरौद चौक के पास प्रार्थी एवं उसके दोस्त से कैची की नोक पर एक हजार रुपया एवं सुपर स्पलेंडर क्रमांक CG11BP 7678 को लूट करना स्वीकार किया साथ ही साथ थाना सकरी जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 670/25 में भी एक मोटर सायकल क्रमांक CG 10AV 7747 को लूट किए थे जिसे बरामद किया गया एवं थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 610/25 में मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BT 4312 को लूट लिए थे, जिसे बरामद किया गया एवं घटना में प्रयुक्त आरोपियों का मोटर सायकल एचएफ डीलक्स को भी बरामद किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आज दिनांक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी विकाश पासी, चन्दन सिंह, भीम पासी के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध पंजीबद्ध है, आरोपीगण आदतन अपराधी है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक सागर पाठक साइबर सेल प्रभारी, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा, साइबर टीम सहायक उपनिरीक्षक विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक श्रीकांत सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, आरक्षक माखन साहू, आरक्षक शहबाज खान, आरक्षक प्रदीप दुबे, आरक्षक रोहित कहरा थाना अकलतरा स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा है।
