चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी सफलता : फिल्मी अंदाज में हुई कार्रवाई ! पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा गांजा तस्कर गिरोह, वैगनआर कार से 1.152 किलो गांजा जब्त, गांजा सप्लायर समेत तीन गिरफ्तार, कार और नकदी रकम जब्त.

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में आज चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में तीन गांजा तस्करों को वैगनआर कार सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से नकदी रकम 2000 रूपये तथा 1.152 किलोग्राम गांजा, बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 5,500 रुपये है। तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

कल जानकारी के अनुसार, चक्रधरनगर पुलिस द्वारा इंदिरा विहार रोड स्थित विजयपुर तालाब के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की वैगनआर कार क्रमांक CG 13 AM 5411 में दो व्यक्ति गांजा लेकर घरघोड़ा की ओर से रायगढ़ आ रहे हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम एवं साइबर सेल डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें परचून के सामान — बिस्कुट, चॉकलेट आदि के बीच छिपा कर एक कार्टून में खाकी रंग के पैकेट में गांजा रखा गया था।

वाहन में सवार आशीष राठौर (37 वर्ष) निवासी विनोबानगर थाना चक्रधरनगर एवं लतीफ खान (42 वर्ष) निवासी संगी कॉलोनी सर्किट हाउस रोड थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ से पूछताछ में उन्होंने ग्राम औराईमुडा, घरघोड़ा के कमल बेहरा (49 वर्ष) से गांजा खरीद कर बिक्री के लिए लाने की बात कबूल की। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में गांजा का वजन कराया, जो 1.152 किलोग्राम पाया गया। आरोपियों से बरामद गांजा, वैगनआर कार (क्रमांक CG 13 AM 5411) जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये है, जब्त की गई। जिसके बाद एक टीम द्वारा आरोपी कमल बेहरा की गिरफ्तारी के लिए घरघोड़ा में दबिश दी गई। आरोपी कमल बेहरा ने अपराध स्वीकार किया और आरोपियों को गांजा बिक्री करने पर मिले 2000/- रूपये बरामद कराया। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 442/2025 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

1. आशीष राठौर पिता स्व. विनय कुमार (37 वर्ष) निवासी विनोबानगर थाना चक्रधरनगर,

2. लतीफ खान पिता खलील खान (42 वर्ष) निवासी संगी कॉलोनी सर्किट हाउस रोड थाना सिटी कोतवाली रायगढ़,

3. कमल बेहरा पिता गोपाल बेहरा (49 वर्ष) निवासी ग्राम औराईमुडा, घरघोड़ा.

Related posts