रास्ता रोक कर नाबालिग से अश्लील हरकत, धमकी देकर भागा आरोपी — पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

 आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को जान से मारने एवं उसका घर जला देने की भी दिया गया धमकी

प्रकरण में आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल भी किया गया जप्त

बलौदाबाज़र-भाटपारा, 6 अक्टूबर 2025 : दिनांक 05.10.2025 को थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थिया नाबालिग बालिका द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 05.10.2025 के करीबन 02:00 बजे लगभग साइकिल से घर वापस आते समय आरोपी समीर धृतलहरे, मोटरसाइकिल से आया एवं प्रार्थिया का रास्ता रोककर उसके सांथ छेड़छाड़ किया है। मना करने पर आरोपी द्वारा धमकाते हुए अश्लील गाली गलौज कर, जान से मारने तथा प्रार्थिया के घर को आग लगाने की भी धमकी दिया गया। कि रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 620/2025 धारा 127(1),296,351(3),74 बीएनएस एवं 08 पाक्सो एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में शामिल आरोपी समीर धृतलहरे को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थिया बालिका के साथ छेड़छाड़ करना एवं मना करने पर उसे मारने पीटने एवं जान से मारने एवं उसका घर जला देने की धमकी देना स्वीकार किया गया। साथ ही प्रकरण में आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 06.10.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- समीर धृतलहरे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम गोरधा थाना कसडोल

Related posts