जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात जारी : पत्थलगांव में चल रही थी नशे की गुप्त डील, 720 नशीले कैप्सूल के साथ दो युवक रंगेहाथ पकड़े गए

आरोपी स्कूटी में कैप्सूल को छिपा, बिक्री हेतु कर रहे थे ग्राहक की तलाश, तभी पुलिस ने धर दबौचा

पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे  से 30 पत्ता में 720 नग प्रतिबंधित SPASMO PROXYVON PIUS कैप्सूल व एक स्कूटी को किया जप्त

आरोपीयों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में 22(ग),27(a ) व 8 एन डी पी एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध

गिरफ्तार आरोपी क्रमशः राशिद अली उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बिलाई टांगर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ. ग) 2. लक्की अंसारी उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम प्रेम नगर, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ. ग)।

जशपुर, 7 अक्टूबर 2025 : दिनांक 06.10.25 को थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत,बिलाई टांगर टोली निवासी राशिद अली व प्रेमनगर निवासी लक्की अंसारी  एक सफेद कलर की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13- AS -4048 में हैं, व अपने पास काफी संख्या में प्रतिबंधित नशीली SPASMO PROXYVON PIUS कैप्सूल को रखे हैं, व तिलडेगा चौक पत्थलगांव के पास  बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम के साथ रवाना होकर,मुखबिर के बताए स्थान तिलडेगा चौक के पास जाकर देखा तो पाया कि वहां दो संदिग्ध व्यक्ति, सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13- AS -4048  के पास खड़े थे, जो कि पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें कि पुलिस के द्वारा पीछा कर, घेराबंदी करते हुए धर दबौचा गया, पूछताछ पर दोनों संदिग्धों ने अपना नाम क्रमशः 1. राशिद अली उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बिलाई टांगर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ. ग) 2. लक्की अंसारी उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम प्रेम नगर, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ. ग)। का रहने वाला बताया, पुलिस ने जब उनकी व स्कूटी की तलाशी ली तो , पुलिस को स्कूटी की डिक्की में प्लास्टिक की थैली में बांधकर रखा हुआ,30 पत्ता में 720 नग प्रतिबंधित नशीली SPASMO PROXYVON PIUS कैप्सूल मिला, जिस पर पुलिस के द्वारा दोनों  संदेहियों क्रमशः राशिद अली व लक्की अंसारी से उक्त कैप्सूल को रखने व बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग करने पर उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया गया  व SPASMO PROXYVON PIUS कैप्सूल का औषधि निरीक्षक से परीक्षण कराया गया, जिनके द्वारा परीक्षण रिपोर्ट में उक्त कैप्सूल को प्रतिबंधित व नशीली  बताने पर , पुलिस के द्वारा सभी 30 पत्ता में 720 नग SPASMO PROXYVON PIUS कैप्सूल को जप्त कर लिया गया व साथ  ही आरोपियों के द्वारा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13- AS -4048   को भी पुलिस ने जप्त कर लिया गया है। जप्त प्रतिबंधित नशीली SPASMO PROXYVON PIUS कैप्सूल की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार रुपए है।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपीयों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

कार्यवाही व आरोपीयों की, प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल सहित गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, उप निरीक्षक कृपा दान लकड़ा,  आरक्षक राजेंद्र रात्रे, आलोक मिंज व वीरेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत् नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है, पत्थलगांव क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा। ऑपरेशन आघात जारी रहेगा।

Related posts