नशे के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही जारी, थाना मोहन नगर पुलिस एवं एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्यवाही.
चिट्टा बेचने वाले तस्कर गिरोह के सप्लाई चेन को लगातार किया जा रहा है ध्वस्त.
मामले में छः आरोपी और गिरफ़्तार, पूर्व में हो चुकी हैं 24 आरोपियों की गिरफ़्तारी, प्रकरण में अब तक कुल 30 आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार.
थाना मोहन नगर पुलिस एवं एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्यवाही में आरोपियों से 04 नग मोबाईल किया गया जप्त.
आरोपीगण संगठित होकर करते थे नशा एंव बिक्री का कार्य, मामले के तार जुडे है पंजाब राज्य से.
दुर्ग. 08 अक्टूबर 2025 : दुर्ग पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार चल रहे विशेष अभियान “विश्वास” के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मोहन नगर पुलिस और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने चिट्टा (हेरोइन) की अवैध बिक्री में लिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जो नशे के अवैध कारोबार में प्रयुक्त किए जा रहे थे। इससे पहले इस प्रकरण में 24 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब तक कुल 30 तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह संगठित गिरोह पंजाब से चिट्टा मंगवाकर दुर्ग-भिलाई में सप्लाई करता था।
जिले में हो रहे नशे के कारोबार के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा दिये गए निर्देशानुसार नशे का कारोबार करने वालों के संबंध में नशे के कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान ‘विश्वास’ चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में थाना मोहन नगर के अपराध धारा 20 ख, 27 क, 27 एनडीपीएस एक्ट एवं 111 (2) ख बीएनएस 2023 के मामले की विवेचनाक्रम में मामले में गिरफ्तार सभी आरोपीगण एक दुसरे के सम्पर्क में रह कर योजनाबद्ध तरीके से संगठित होकर नशा करने हेतु अवैध रूप से चिट्टा/हेरोईन लाकर खरिदी बिक्री करते है तथा वाट्सअप कॉल के माध्यम से सम्पर्क कर आपस में नशे की लेन-देन की रकम सुविधानुसार नगद व ऑनलाईन के माध्यम से आदान प्रदान करते हैं। आरोपियों द्वारा एक चैनल बना कर नशे का अवैध कारोबार का कार्य पंजाब से लेकर दुर्ग भिलाई तक करते हैं।
इन लोगों का पतासाजी कर दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। मामले में विवेचना के क्रम में दिनाँक 07 अक्टूबर 2025 को छः आरोपियों को उनके निवास भिलाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 04 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायायिक हिरासत में जेल दाखिल किया गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस एवं एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
नाम आरोपी – 01. जयदीप साहू उम्र 29 वर्ष संतोषी चौक जामुल, 02. दीपक गुप्ता उम्र 35 साल न्यू खुर्सीपार, 03. सागर जायसवाल उम्र 27 साल हाउसिंग बोर्ड थाना जामुल, 04. अजय शर्मा उम्र 31 साल कुरूद थाना जामुल, 05. आकाश चौधरी उम्र 26 सालकुरूद थाना जामुल, 06. अंकित वर्मा उम्र 28 साल कुरूद थाना जामुल.
