जशपुर पुलिस की जन-जागरूकता मुहिम का असर : ‘ऑपरेशन सेफ रोड’ में जशपुर पुलिस की बड़ी पहल ! सड़क सुरक्षा मितानों को दिया गया गोल्डन ऑवर में जान बचाने का प्रशिक्षण, अब हर मितान बनेगा ‘जीवन रक्षक’, सीखा CPR और प्राथमिक उपचार.

रजत जयंती महोत्सव पर कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं से बचाव व यातायात जागरूकता हेतु आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए, ग्रामीण/शहर स्तर पर कई नागरिकों को “सड़क सुरक्षा मितान” बनाया गया है, जिनके द्वारा लगातार आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जाता है, जिससे कि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। चूंकि ऐसे बहुत से मामले सामने आते हैं, जिसमें कि आकस्मिक दुर्घटना होने पर, घायलों का, घटना-स्थल पर सही ढंग से प्राथमिक उपचार न होने व अस्पताल पहुंचाने में देरी होने पर कभी-कभी घायलों की जान चली जाती है।

जिसके मद्देनजर जशपुर पुलिस व प्रशासन के द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से “सड़क सुरक्षा मितानों” को दुर्घटनाओं के गोल्डन ऑवर के दौरान घायलों के प्राथमिक उपचार हेतु, विशेषज्ञ डॉक्टरों व स्वयं सेवकों मास्टर ट्रेनर की टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा मितानों को प्रशिक्षित किया जा रहा था।

प्रशिक्षण के दौरान डीएसपी मंजुलता बाज, जिला रेड क्रॉस अधिकारी रूपेश पाणिग्राही व मास्टर ट्रेनरों की टीम के द्वारा, प्रशिक्षणार्थियों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के बारे में बताया गया, साथ ही दुर्घटना के दौरान प्राथमिक उपचार के महत्व के संबंध में भी प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया   व अपील की गई  कि दुर्घटना के दौरान थोड़ी सी जागरूकता से घायलों की जान बचाने में मदद मिल सकती है।

कार्यकम के द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के द्वारा प्रशिणार्थियों को आपातकाल चिकित्सा व दुर्घटना के दौरान सीपीआर जो कि एक जीवन रक्षक प्रक्रिया  के संबंध में प्रशिणार्थियों को प्रैक्टिकल कर बताया गया।

गौरतलब है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से अधिक से अधिक सड़क सुरक्षा मितानों को प्रशिक्षित करने हेतु अलग-अलग दिनांक को जिले के तीन पुलिस अनुभाग, क्रमशः दिनांक 16 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक जशपुर अनुभाग, 25 सितंबर 2025 से 27 सितंबर 2025 तक कुनकुरी व 06 अक्टूबर 2025 से 08. अक्टूबर 2025 पत्थलगांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उक्त प्रशिक्षण में तीनों अनुभाग क्षेत्रों से 300 से अधिक सड़क सुरक्षा मितानों ने प्रशिक्षण का लाभ लिया।

Related posts