पुलिस ने दिखाया ऑपरेशन अंकुश का दम : ऑपरेशन अंकुश का असर ! जशपुर में फरार गौ तस्कर इफ्तिखार आलम आखिरकार पुलिस के जाल में फंसा, चार गौ-वंशों की तस्करी में संलिप्त फरार आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30 अप्रैल 2025 को थाना कुनकुरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि पंडरीपानी कृषि कालेज के पास एक, टाटा सुमो वाहन क्रमांक JH08A-8765 खड़ी है, जिसमें  की चार नग गौ-वंशों को रस्सी से, बेरहमी पूर्वक बांध कर भरा गया है। जिस पर थाना कुनकुरी पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर ग्राम पंडरीपानी जाकर उक्त संदेही पिक-अप वाहन से चार नग गौ-वंशों को सकुशल बरामद किया गया था। तस्करी में प्रयुक्त पिक-अप वाहन को भी जप्त कर लिया गया था। पुलिस ने जप्त पिक-अप वाहन के नंबर के आधार पर मामले के आरोपियों को चिन्हित कर लिया था, जिसमें कि एक आरोपी साईं टांगर टोली निवासी इफ्तिखार आलम भी था। पुलिस मामले के फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी कर रही थी। जिसके लिए पुलिस की मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था व पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से पता चला कि उक्त प्रकरण का एक फरार आरोपी आरोपी इफ्तिखार आलम अपने गृह ग्राम साईं टांगर टोली में है, जिस पर कुनकुरी पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, तत्काल साईं टांगर टोली जाकर, फरार आरोपी इफ्तिखार आलम को घेरा बंदी कर हिरासत में लेकर वापस लाया गया।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी इफ्तिखार आलम ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा जप्त टाटा सुमो वाहन उसी की है। उसके द्वारा ही अपने दो साथी, जो कि फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है, उक्त टाटा सुमो वाहन को गौ-वंशों की तस्करी हेतु दिया गया था। गिरफ्तार आरोपी इफ्तिखार आलम की निशान देहि पर पुलिस ने प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया है, पता साजी जारी है, उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी इफ्तिखार आलम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related posts