जशपुर पुलिस की डिजिटल पहल : अब मोबाइल से सीधे पुलिस से बात ! सरगुजा रेंज में पुलिसिंग में पारदर्शिता बढ़ाने हेतु आम जनता के लिए लॉन्च हुआ ‘क्यूआर’ स्कैनर कोड, फीडबैक और शिकायतें अब तुरंत पहुँचेगी वरिष्ठ अधिकारियों तक, तत्काल होगी कार्यवाही.

जशपुर. 10 अक्टूवबर 2010. सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा ने आम नागरिकों और पुलिस के बीच पारदर्शिता और सरल संवाद सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल क्यूआरस्कैनर कोड जारी किया। इस कोड को स्कैन करके कोई भी नागरिक सीधे अपनी शिकायत, सुझाव या फीडबैक पुलिस तक भेज सकता है। प्राप्त फीडबैक का स्वयं आईजी दीपक कुमार झा मॉनिटर करेंगे और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। QR कोड जिले के सभी थानों, चौकियों और सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध होगा। इस पहल से नागरिकों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा और पुलिसिंग अधिक जवाबदेह बनेगी।

गौरतलब है कि पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा दीपक कुमार झा के द्वारा अपने अनुभव व तकनीकी ज्ञान का उपयोग करते हुए, पुलिस को – आर्डिनेशन सेंटर (सरगुजा भवन) में सरगुजा रेंज के आम नागरिकों की सुगमता तथा संभाग के पुलिसिंग कार्यों की फीडबैक लेने हेतु, रेंज स्तर पर, आम जनता के लिए एक डिजिटल ‘क्यूआर’ कोड का  अनावरण कर लॉन्च किया गया।

उद्देश्य – चूंकि वर्तमान परिपेक्ष्य में लगभग हर व्यक्ति एंड्रॉयड मोबाइल फोन का उपयोग कर रहा है व अधिकांश कार्य डिजिटल होते जा रहे हैं, जिसके मद्देनजर आई जी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के द्वारा शहरी व दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों के लोगों के सुविधाओं एवं उन्हें त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से आम नागरिक व पुलिस के मध्य, सीधा संवाद हेतु एक सीधा तथा सशक्त माध्यम, मोबाइल ‘क्यूआर’ कोड तैयार कर जारी किया गया है, जिससे कि आम जनता बेझिझक, अपने क्षेत्रों के थाना/चौकी के पुलिसिंग कार्यों के बारे में अपना फीडबैक दे सकते हैं। उक्त फीडबैक का पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा, रेंज – सरगुजा के द्वारा स्वयं मॉनिटरिंग किया जावेगा एवं जनता के द्वारा पुलिस के प्रति किए गए पोस्ट का  अन्वेषण कर यथोचित कार्यवाही की जावेगी। यह आम जनता व पुलिस के मध्य आपसी कम्युनिकेशन का बहुत ही सरल व सहज माध्यम है।

आई.जी. दीपक कुमार झा ने बताया कि पुलिसिंग की दिशा में जारी किए गए इस ‘क्यूआर’ स्कैनर कोड से जनता के प्रति  पुलिस के व्यवहार के आंकलन व उसमें आवश्यक सुधार हेतु यह माध्यम, मिल का पत्थर साबित होगा। इससे रेंज के थानों/चौकियों की जवाबदेही बढ़ेगी एवं जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास और भी गहरा होगा। यह ‘क्यूआर’ स्कैनर कोड, सरगुजा रेंज के सभी जिला मुख्यालयों में पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना/चौकी तथा सार्वजनिक स्थानों पर आम नागरिकों हेतु उपलब्ध रहेगा, जिसका उपयोग करते हुए सरगुजा संभाग की जनता किसी भी स्थान से बेझिझक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से अपने क्षेत्रों की समस्याओं के संबंध में  सुझाव पोस्ट कर सकती है।

इस क्यूआर’ कोड के माध्यम से आम जनता के द्वारा दिए गए सुझावों का पुलिस विभाग के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा के नेतृत्व में निरंतर मॉनिटरिंग की जावेगी.

यह बताना आवश्यक है कि यह ‘क्यूआर’ कोड  आम नागरिकों के प्रति पुलिस द्वारा किए गए व्यवहार के संबंध में आम जनता के द्वारा दिए गए फीड बैक, सुझावों को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक संज्ञान में लाने में सशक्त माध्यम सिद्ध होगा।

Related posts