गीतांजली एक्सप्रेस में सवार था मर्डर का भगोड़ा! RPF की हाई-प्रोफाइल कार्रवाई में दुर्ग से धराया आरोपी

बिलासपुर : दिनांक 07 अक्टूबर 2025 दीप चंन्द्र आर्य/ मंडल सुरक्षा आयुक्त/ रेलवे सुरक्षा बल /दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर को मोबाइल के माध्य्म से श्रीमती श्वेता सिन्हा वरिष्ठु पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर द्वारा सूचित किया गया कि एक हत्या आरोपी गाडी संख्याा-12860 हावडा-मुबई (गीतांजली एक्स्प्रेस) से रायपुर से भागकर जा रहा है ।

मंडल सुरक्षा आयुक्त/ रेलवे सुरक्षा बल /दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर द्वारा त्विरित कार्यवाही करते हुये, मामले की गंभीरता को देखते हुये, स्वयं संज्ञान मे लेकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्टत गोदिया प्रभारी के नेतृत्व में मंडल टॉस्क टीम, अपराध गुप्तचर शाखा गोंदिया की संयुक्त टीम को तत्काल गाडी संख्यास-12860 हावडा-मुबई गीतांजली एक्स,प्रेस को चेकिंग हेतु आदेशित किया गया ।

गोदिया स्टेशन आगमन पर चेकिग के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्तस आरोपी गोदिया रेलवे स्टेगशन उतर गया है इस पर त्वारित कार्यवाही करते हुये व्हाकटसप में प्राप्तय आरोपी का फोटो के आधार पर सीसीटीवी फुटेज को विशेषज्ञ टीम उपनिरीक्षक दीपक कुमार, महिला आरक्षक ज्योति बाला महिला आरक्षक जया यूके रेल्वे सुरक्षा बल पोस्टी गोदिया के द्वारा CCTV का गहन छानबीन व विश्लेषण करने पर उक्तत आरोपी गाडी संख्यार-12860 हावडा-मुबई गीतांजली एक्स प्रेस से उतरकर गाडी संख्यान -07051 चेरापल्लीि –रकसौल एक्सआप्रेस के सामने वाले एसएलआर कोच मे चढते हुये देखा गया जो कि दुर्ग के तरफ जा रहा था जिस पर त्वररित कार्यवाही करते हुये उक्त गाड़ी में गोंदिया टास्क टीम के 02 बल प्रधान आरक्षी आर.सी. कटारें व आरक्षी वी.के. कुशवाह को ब्रीफ कर उक्त गाड़ी में रवाना कर पोस्ट डोंगरगढ़ ,राजनन्दगांव को अलर्ट कर श्री रमन कुमार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल रायपुर को पोस्ट प्रभारी दुर्ग को इस संबंध में अवगत कराने व आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया । दुर्ग गाड़ी पहुंचने पर आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल टास्क टीम नागपुर, रेलवे सुरक्षा बल दुर्ग, रायपुर मंडल व शासकीय रेलवे पुलिस सयुंक्त टीम द्वारा पकड़ लिया गया है आगे पूछताछ पर उसने अपना नाम करण पोर्ते उर्फ करन पिता कार्तिक पोर्ते उम्र 26 वर्ष निवासी मंदिर हसौद जिला रायपुर बताया ।

इस कार्यवाही में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंदिया के प्रभारी निरीक्षक एन.पी.पांडे,प्रधान आरक्षक एम के चौबे,सुभाष तोंबरे, सीआईबी के निरीक्षक समीर खलको,उप निरीक्षक के के दुबे, मंडल टास्क टीम के सहायक उप निरीक्षक के के निकोडे, आरक्षक कुशवाहा का विशेष योगदान रहा । उक्तक सभी बल सदस्योम के द्वारा आरोपी को पकडने में सराहनीय कार्य किया गया है ।

Related posts