सांसद निवास पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा की एम्बुलेंस सेवा जशपुर जिले को की लोकार्पित

Advertisements
Advertisements

भाजपा संगठन द्वारा उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस सेवा 24 घण्टे जनता की सेवा के लिये रहेगी उपलब्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार

प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर जशपुर के फरसाबहार ब्लाक सड़क मार्ग से पहुंचें। यहां वे राष्ट्रीय जनजातिय आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय की बेटी ज्योत्सना पैंकरा के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जशपुर पहुंचें। इस दौरान उन्होनें मुंडाडीह में लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय के आवास पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

अपने इस संक्षिप्त प्रवास के दौरान उन्होनें भाजपा की ओर से आमजनता की सेवा के लिए खरीदे गए एंबुलेंस को सेवा के लिए समर्पित किया। सांसद श्रीमती गोमती साय ने बताया कि एंबुलेंस 24 घंटें जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके मेन्टेनेंस का पूरा खर्च पार्टी द्वारा वहन किया जाएगा। जरूरतमंद लोग इस सेवा का लाभ लेने के लिए भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने सांसद श्रीमती गोमती साय और जिला संगठन प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला की पहल पर शुरू हुई एंबुलेंस सेवा का प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता की सेवा की एक मिसाल पेश की है। यह कदम पार्टी अन्य जिले के लोगों को भी प्रेरित करेगी। विवाह समारोह में शामिल होने और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद,धरमलाल कौशिक वापस लौट गए।

इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,जिलाध्यक्ष रोहित साय, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह, उमा देवी, सुनील अग्रवाल, रेणु विश्वास, रीना बरला, शांति भगत, आरती सिंह, कपिलेश्वर सिंह,देवशरण साय,राजकुमार सिंह,सत्यम सिंह,राजेश फेंटा चौधरी,वेद प्रकाश भगत,दीपक चौहान सहित जिला संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!