प्राकृतिक आपदा में जनहानि पर बड़ी राहत! जशपुर प्रशासन ने मृतक अर्पण मिंज के परिजनों को दी 4 लाख की सहायता राशि

जशपुर :  कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम गुल्लू निवासी स्व. अर्पण मिंज का पानी में डूबने से 10 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता श्रीमती राजमनी मिंज हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts