सी.पी.आर. जागरूकता कार्यक्रम : जब हर पुलिसकर्मी बना ‘लाइफसेवर’ — जशपुर पुलिस ने सी.पी.आर. की ट्रेनिंग लेकर सीखा जीवन बचाने का विज्ञान, अचानक हृदयगति रुक जाने की आपात स्थिति में अब जशपुर पुलिस भी दे सकेगी नया जीवन.

इंडियन रेडक्रास सोसायटी राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली एवं परिवार स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से अधिकारी/कर्मचारीगण, छात्र, सुरक्षा सेवाओं एवं आमजन के बीच जीवन रक्षक कौशल के रूप में सीपीआर के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पूरे भारत देश में 13 से 17 अक्टूबर 2025 तक सी.पी.आर. जागरूकता सप्ताह मनाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में आज एसएसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को जागरूक करने के उद्देष्य से उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न थाना/चौकी, पुलिस कार्यालय में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों को सी.पी.आर. देने की विधि से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला रेडक्रास अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर श्री रूपेश कुमार पाणीग्राही एवं सहायक ट्रेनर प्रधान आरक्षक वृत्तनारायण भगत मुख्य रूप से जानकारी दिये।

मास्टर ट्रेनर श्री रूपेश कुमार पाणीग्राही एवं सहायक ट्रेनर प्रधान आरक्षक वृत्तनारायण भगत ने बताया कि किसी व्यक्ति के सांस या हृदय की गति रुकने पर तुरंत सी.पी.आर. देने से उसके जीवित बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

उन्होंने सी.पी.आर. (Cardio Pulmonary Resuscitation) देने की विधि का प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया, जिसमें बताया गया कि –

1. सबसे पहले व्यक्ति की सांस और नब्ज की जांच करें।

2. यदि सांस नहीं चल रही हो तो व्यक्ति को समतल सतह पर लिटाएं, अगर उसके मुंह में कोई पदार्थ हो तो उसे अच्छे से साफ करें।

3. बांये छाती के बीच वाले हिस्से पर दोनों हाथ रखकर लगभग 100-120 बार प्रति मिनट की गति से दबाव (Compression) दें।

4. प्रत्येक 30 दबाव के बाद दो बार मुंह से सांस (Rescue Breath) दें।

5. यह प्रक्रिया तब तक जारी रखें जब तक व्यक्ति में सांस न लौट आए या चिकित्सकीय मदद न मिल जाए।

6. सी.पी.आर. तुरंत देने से हृदय रुकने या श्वसन बंद होने वाले व्यक्ति के जीवित रहने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

कर्मचारियों से पूछा गया कि क्या वे अब आपात स्थिति में सीपीआर दे पाएंगे, उनके द्वारा अच्छे से सीपीआर दे सकना बताया गया।

Related posts