दुर्ग एसएसपी ने की विभागीय जांचों की समीक्षा : विभागीय जांचों में देरी पर एसएसपी दुर्ग का एक्शन, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश, अदालत में लंबित प्रकरणों पर भी नजर.

दिनाँक 15 अक्टूबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भापुसे) व्दारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों की पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में लंबित विभागीय जांच एवं विभागीय जांच में माननीय न्यायालय व्दारा दिए गए स्थगन के प्रकरणों की समीक्षा बैठक लिया गया। बैठक में लंबित विभागीय जांच के प्रकरणों की अनुविभागवार समीक्षा की गई एवं जिन अनुविभाग में प्रकरण का निराकरण समय सीमा में नहीं किया जा रहा है, उनके प्रभारियों को नियमानुसार समय पर निराकरण के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही जिन विभागीय जांच में माननीय न्यायालय व्दारा स्थगन आदेश जारी किया गया है। उन प्रकरणों से स्थगन हटाने हेतु माननीय न्यायालय से नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts