थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही.
आरोपियों द्वारा ग्रामवासियों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर कराया जा रहा था धर्मान्तरण.
धर्मान्तरण के मामलों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही.
अंबिकापुर : सरगुजा। थाना दरिमा पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कुम्हरता गवरडांड में जयप्रकाश साव, अजित कुमार कुजूर और झकल राम प्रजापति ने लगभग 50 लोगों को एकत्रित कर हिंदू धर्म के विश्वास को ठेस पहुँचाते हुए धर्मांतरण का कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और सबूत मिलने के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को जानकारी प्राप्त हुई थी कि (01) जयप्रकाश साव निवासी सीतापुर (02) अजित कुमार कुजूर निवासी मंगारी द्वारा कुम्हरता गवरडांड निवासी झकल राम प्रजापति के यहां आकर लगभग 50 की संख्या में लोगों को एकत्रित कर विद्वेषपूर्ण तरीके से हिन्दू धर्म के विश्वास को ठेस पहुंचाते हुये उनके धर्म से जुड़ने एवं जुड़ने से हर परेशानी हर बिमारी को दूर कर देने की बात कह कर धर्मातंरण का कार्यक्रम किया जा रहा था। जो आस पास के लोगों को सूचना प्राप्त होने पर मौक़े पर जाकर देखने पर जयप्रकाश साव निवासी सीतापुर, अमित कुमार कुजूर निवासी मंगारी एवं झकल राम निवासी कुम्हरता गवरडाँड़ धर्मातरण करा रहे थे। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 151/25 धारा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय अधिनियम 1968 की धारा 4 एवं 299, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले में सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी जयप्रकाश साव, अजित कुमार कुजूर एवं झकल राम प्रजापति को तलब कर पूछताछ किया गया, आरोपियों के द्वारा अपना नाम (01) जयप्रकाश साव पिता श्री पन्नालाल साव उम्र 40 वर्ष निवासी खरसिया रायगढ हाल मुकाम चलता सीतापुर थाना सीतापुर, (02) अजित कुमार कुजूर पिता मोहर साय उम्र 28 वर्ष निवासी मंगारी थाना सीतापुर, (03) झकल राम प्रजापति पिता स्व. अंतराम उम्र 38 वर्ष निवासी कुम्हरता गवरडांड़ थाना दरिमा का होना बताया गया, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक राजेश खलखो, प्रधान आरक्षक सुजीत पाल, प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह, आरक्षक टिकेश्वर, आरक्षक श्यामलाल केरकेट्टा सक्रिय रहे।
