लोदाम में जशपुर पुलिस का छापा : आम के पेड़ के नीचे बिछी थी चटाई, चल रहा था जुए का अड्डा ! जशपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, जुआ फड़ से ₹14,190 नगद, मोबाइल और 4 बाइक बरामद – सभी नौ आरोपी जुआड़ी गिरफ्तार.

प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को थाना लोदाम पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुल्डा के पास आम के बगीचे में कुछ लोग चटाई बिछा कर जुआ का फड़ लगाए हैं, व ताश पत्ती से रुपए पैसे का दांव लगाकर कर जुआ खेल रहे हैं।

जिस पर थाना लोदाम पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान, ग्राम कुल्डा के आम बगीचा की घेर बंदी की गई  व वहां एक आम के पेड़ के नीचे चटाई बिछा कर, जुआ खेलते 09 जुआड़ियों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः 1.  महेंद्र साहू उम्र 40 वर्ष, निवासी लोदाम, 2. रंधु राम उम्र 40 वर्ष निवासी लोदाम, 3. उमेश लोहार उम्र 60 वर्ष, निवासी मेराल, थाना जारी, जिला गुमला (झारखंड), 4. सतीश राम, उम्र 35 वर्ष निवासी कुल्डा लोदाम, 5. शिवधनी प्रसाद उम्र 65 वर्ष निवासी लोदाम, 6. परवेश साहू उम्र 34 वर्ष, निवासी लोदाम, 7. परमेश्वर राम उम्र 42 वर्ष, निवासी लोदाम, 8. राजकुमार गुप्ता, उम्र 38 वर्ष निवासी लोदाम, 9. मारकंडे सिंह, उम्र 50 वर्ष निवासी लोदाम का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए जुआड़ियों के कब्जे से जुआ फड़ का 14 हजार 01 सौ नब्बे रुपये, 52पत्ती ताश की गड्डी, दो चटाई व 06 नग एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 04 नग मोटर साइकल को भी जप्त किया गया।

प्रकरण में पुलिस के द्वारा उक्त सभी 09 जुआड़ियों के विरुद्ध थाना लोदाम में छ ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।

Related posts