गोवर्धन पर्व पर सीएम विष्णु देव साय का विशेष पूजन! सपरिवार मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली : दिया भावनात्मक संदेश—“गोवर्धन पूजा सिर्फ पर्व नहीं, यह श्रद्धा और संस्कार का प्रतीक है”

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में सपरिवार प्रतीक स्वरूप गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना की और प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता श्रीमती जसमनी देवी साय मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा एक पवित्र त्यौहार है इस दिन अन्नकूट की परंपरा निभाई जाती है। एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है, जो दीपावली के अगले दिन, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। यह पूजा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाने की लीला की स्मृति में की जाती है।

उन्होंने कहा कि गोकुलवासियों को लगातार वर्षा और संकट का सामना करना पड़ा, तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठाकर गांववासियों को शरण दी। जिससे आने वाले संकट को दूर किया जा सके।

इस दिन गोवर्धन का चित्र या प्रतीक बनाया जाता है। घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत का चित्र या आकृति बनाई जाती है।अन्नकूट के तहत तरह-तरह के पकवान, सब्जियाँ, मिठाइयाँ बनाकर थाल में सजाए जाते हैं — इसे “अन्नकूट” कहा जाता है। भगवान कृष्ण की पूजा कर उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा के दिन गायों की विशेष पूजा की जाती है । जिससे गोवंश के संरक्षण संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।

Related posts