एनडीपीएस एक्ट में बड़ी कार्रवाई : नशे का काला कारोबार बेनकाब ! सूरजपुर पुलिस ने पकड़ा नशीली इंजेक्शन का फरार सप्लायर, मोटर साइकिल सहित माल बरामद, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के नशे के विरूद्ध जीरो टारलेस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम दिनांक 19.10.25 को चौकी बसदेई पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर नशीली इंजेक्शन के विक्रेता राही खान के कब्जे से 48 नग नशीली इंजेक्शन एवं सप्लायर मोहरमनियां, पवन पाटिल व 1 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को पकड़ा। मोहरमनियां के कब्जे से से 252 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया। मामले में 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत के कुल 300 नग नशीली इंजेक्शन जप्त करते हुए विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक सहित 4 के विरूद्ध धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी। इस मामले में एक आरोपी श्रवण कुमार फरार था जिसकी पतासाजी की जा रही थी।

Related posts