छठ महापर्व पर रेलवे की बड़ी घोषणा: दुर्ग से पटना तक एक फेरे के लिए चलेगी खास स्पेशल ट्रेन – जानें कब और कैसे करें बुकिंग!

दुर्ग एवं पटना के मध्य एक फेरे के लिए छठ स्पेशल ट्रेन की सुविधा

छठ पूजा के दौरान पटना के तरफ आने एवं जाने के लिए मिलेगी कंफर्म बर्थ की सुविधा

बिलासपुर : छठ पूजा के अवसर पर दुर्ग एवं पटना के मध्य रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा छठ स्पेशल गाड़ी 08795/ 08796 दुर्ग-पटना-दुर्ग के मध्य एक-एक फेरे के लिये चलाई जा रही है । यह गाड़ी दुर्ग से 08795 नंम्बर के साथ दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को तथा पटना से 08796 नम्बर के साथ दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को चलेगी ।  इस गाड़ी में सभी श्रेणी में पर्याप्त संख्या में सीटें उपलब्ध है, यात्रीगण अपनी सुविधा अनुसार आरक्षण कर आरक्षित सीट का लाभ उठा सकते हैं।

इस स्पेशल ट्रेन में 01 एसएलआरडी , 04 सामान्य, 04 स्लीपर, 08 एसी थ्री, 02 एसी थ्री इकॉनमी, 01 एसी टू तथा जनरेटर कार सहित कुल 21  कोच की सुविधा रहेगी ।

इस गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है –

Related posts