कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया, लाइटिंग, साफ-सफाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए आदेश

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को जशपुर के दोनों प्रमुख तालाबों के छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटो पर लाइटिंग की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने  तलाबों में प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था करने के और आवश्यक बचाव उपकरण और कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा उन्होंने घाटो तक पहुंचने वाले मार्गों को दुरुस्त करने के साथ ही कचरा निष्पादन की  व्यवस्था करने और पार्किंग स्थल चिन्हांकित करने को कहा।

Related posts