कलेक्टर ने प्राथमिक शाला का किया निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने हुच्चाकोटा गावं के प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान स्कूल की कक्षाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने स्कूल की दीवारों पर अंकित स्लोगन को स्थानीय भाषा में भी लिखवाने के निर्देश प्रधान पाठक को दिये। प्रधान पाठक ने बताया कि बच्चों को गरम भोजन प्रदाय किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तायुक्त भोजन प्रदाय किया जाये। इसके साथ ही शासन द्वारा जो मात्रा निर्धारित की गयी है उसकी के अनुसार मध्यान्ह भोजन दिया जाये।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!