अपराध समाचार : आधी रात टांगी से जानलेवा हमला ! जशपुर में खून से सना विवाद, कर्मा पर्व की रात में खूनी संघर्ष— टांगी से वार कर पति को किया लहूलुहान, आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

प्रार्थिया नैहरीन बाई उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम गढ़ियोटोंगरी ने दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को उनके गांव में कर्मा का त्यौहार मनाया जा रहा था।  शाम के समय  गांव के अखड़ा के पास नाच गान चल रहा था।  इसी दौरान किसी बात को लेकर आरोपी धूरवा राम व उसके पति धर्मजीत राम के मध्य वाद-विवाद होने लगा व हाथ मुक्का से मारपीट भी किया जाने लगा, तब गांव के लोगों के द्वारा बीच बचाव कर, झगड़ा को शांत कराया गया। परंतु आरोपी धूरवा राम गुस्से में अपने घर चले गया व अपने घर से टांगी लेकर रास्ते में उसके पति धर्मजीत राम के आने का इंतजार करने लगा। रात्रि करीबन 01:00 से 02:00 बजे के मध्य उसका पति धर्मजीत राम जब अकेले वापस अपने घर आ रहा था, तभी रास्ते में आरोपी धूरवा राम के द्वारा  अचानक गंदी गालियां देते हुए, जान से मारने की धमकी देते हुए, उसके पति धर्मजीत राम पर टांगी से वार कर दिया गया, जिससे उसके पति धर्मजीत राम के सिर, जबड़ा व पीठ में गंभीर चोट लगी है। जिसे इलाज हेतु शासकीय अस्पताल जशपुर लाया गया है।

विवेचना के दौरान चौकी मनोरा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी धूरवा राम को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी के कब्जे से घटना कारीत करने में प्रयुक्त टांगी को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है।

Related posts