कुनकुरी न्यायालय ने सुनाया सख्त फैसला : लूट, धमकी और हमले के आरोपी को दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा

जशपुर जिले की कुनकुरी न्यायालय ने एक सनसनीखेज लूटकांड मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी रामवृक्ष पात्रे उर्फ चिड़रू, निवासी ग्राम तुबा (थाना फरसाबहार), को विभिन्न धाराओं में कुल दो वर्ष का कठोर कारावास और ₹5000 अर्थदंड से दंडित किया है। यह फैसला माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री नरेंद्र कुमार तेंदुलकर की अदालत ने सुनाया।


दिनांक 10 जनवरी 2025 की शाम लगभग 6:50 बजे, कपड़ा व्यापारी हलधर यादव, ग्राम फरसाबहार निवासी, अपनी मारुति ईको कार (CG 14 MR 5964) से तुबा साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे।
जैसे ही वे ग्राम तुबा के आम बगीचा मोड़ के पास पहुंचे, तभी मोटरसाइकिल हीरो होंडा पैशन प्रो (CG 15 CJ 0106) पर सवार आरोपी रामवृक्ष पात्रे उर्फ चिड़रू ने व्यापारी का रास्ता रोक लिया।

भयभीत व्यापारी ने अपना बैग और मोबाइल फोन (वीवो कंपनी) आरोपी को सौंप दिया।
बैग में ₹5000 नगद, एक लाल डायरी, कपड़ा काटने की कैंची, दो एटीएम कार्ड, और आधार कार्ड रखे हुए थे।
लूट के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।


व्यापारी की रिपोर्ट पर थाना फरसाबहार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध क्रमांक 02/2025 दर्ज किया।
थाना प्रभारी विवेक कुमार भगत ने जांच के दौरान गवाहों शिवा चौहान और मोनू चौहान को साथ लेकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।


मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से ए.डी.पी.ओ. संजय विश्वकर्मा ने ठोस तर्क पेश किए, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता सतीश शर्मा ने आरोपी को निर्दोष साबित करने का प्रयास किया।

मुख्य गवाह प्रार्थी हलधर यादव ने न्यायालय में स्पष्ट रूप से आरोपी की पहचान करते हुए कहा कि —

“जिसने मुझसे चाकू की नोक पर लूट की थी, वही आरोपी रामवृक्ष पात्रे उर्फ चिड़रू है।”

साक्षियों शिवा चौहान और मोनू चौहान ने भी बयान दिया कि उन्होंने आरोपी को वारदात के बाद भागते हुए देखा था।
साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पुलिस ने उनके सामने आरोपी से बरामदगी की कार्यवाही की थी।



धारासजा का प्रकारअवधिजुर्मानाकारावास की प्रकृति
धारा 126कारावास1 माहकठोर
धारा 115(2)कारावास3 माहकठोर
धारा 351(3)कारावास6 माहकठोर
धारा 309(4)(6)कारावास2 वर्ष₹5000कठोर

सभी सजाएं साथ-साथ भुगताने का आदेश दिया गया।
अर्थदंड न भरने की स्थिति में एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।


न्यायालय ने आदेश दिया कि —

  • जप्त किए गए ₹5000 नकद, मोबाइल, डायरी, कैंची, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड व्यापारी हलधर यादव को लौटाए जाएं।
  • मोटरसाइकिल को अपील अवधि समाप्ति के बाद उसके स्वामी को लौटाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

कुनकुरी न्यायालय का कड़ा फैसला : 100 लीटर अवैध ताड़ी रखने वाले श्रवण बेहरा को एक वर्ष की कठोर जेल और ₹35,000 जुर्माना

Related posts