हैप्पी स्ट्रीट क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर घूम रहा था आरोपी.
थाना – सिटी कोतवाली जिला – बिलासपुर (छ.ग.) में 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज.
जप्त सामान – 01 नग धारदार बटन वाला चाकू.
आरोपी का नाम एवं पता – आकाश सोनी उर्फ निक्की पिता स्व. शिव कुमार सोनी, उम्र – 30 वर्ष, निवासी – सावा धर्मशाला के पास, जूना बिलासपुर, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.).
बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस ने हैप्पी स्ट्रीट क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर लोगों में भय फैलाने वाले आरोपी आकाश सोनी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से बटन वाला चाकू बरामद हुआ।
दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति पचरीघाट हैप्पी स्ट्रीट के पास आम रोड पर धारदार हथियार लेकर लोगों में भय का वातावरण निर्मित कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराए जाने पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुए। निर्देशानुसार थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश सोनी उर्फ निक्की को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
