सोशल मीडिया पर वायरल होने से पहले नाबालिग का वीडियो बरामद : नाबालिग के अश्लील वीडियो प्रकरण में तखतपुर पुलिस ने चार आरोपी अपचारी बालकों को किया गिरफ्तार, आरोपी भेजे गए न्यायिक रिमांड पर बाल सम्प्रेषण गृह.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि विधि से संघर्षरत बालक ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सबंध बनाया और तीन अन्य विधि से संघर्षरत बालकों ने पीडिता का अश्लील विडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगे, पीडिता उनसे नहीं मिली तो अश्लील विडियो को Whatsap के माध्यम से कुछ लोगों को भेज दिए, पीड़िता कि ‍रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिह (भापुसे) के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश एवं पीड़िता के अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल होने से रोकने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तखतपुर विवेक कुमार पांडेय द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, थाना तखतपुर में टीम गठित कर विधि से संर्घषरत बालकों को पकड़ कर पूछताछ की गई, मेमोरण्डम कथन के आधार पर मोबाईल जप्त किया गया। विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा पीड़िता के अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने से पूर्व रोका गया। विधि से संघर्षरत बालकों का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से अभिरक्षा में लेकर न्यायिक रिमांड पर बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया।

Related posts