चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) में धारा- 326(च) एव 296,351(2).115(2),3(5) बीएनएस का अपराध पँजीबद्ध कर की गई विवेचना.
गुमटी (होटल) में आग लगाने वाले एवं जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नाम आरोपी – 1- विवेक उर्फ़ बिक्की तिवारी पिता लल्ला प्रसाद तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी आमागोहन खोगसारा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर, 2- विमल तिवारी पिता लल्ला प्रसाद तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी आमागोहन खोगसरा चौकी बेलगहना.
बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस ने ग्राम खोंगसरा में गुमटी में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को आरोपीगण ग्राम खोंगसरा में गुमटीनुमा टपरी में आग लगा कर नुकसान कर दिए थे एवं दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को प्रदीप शर्मा निवासी आमागोहन खोगसारा से आरोपी विवेक तिवारी एवं विमल तिवारी के द्वारा गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया गया था। उक्त दोनों मामलों में क्रमशः धारा- 326(च) एवं 296,351(2).115(2),3(5) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिन्होंने तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिसके परिपालन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों 1- विवेक उर्फ़ बिक्की तिवारी पिता लल्ला प्रसाद तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी आमागोहन खोगसारा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर, 2- विमल तिवारी पिता लल्ला प्रसाद तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी आमागोहन खोगसरा चौकी बेलगहना को संबंधित मामलों में विधिवत गिरप्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
