आरोपी सन्नू कश्यप उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम मुड़पार थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा के विरूद्ध धारा 21सी, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली टेबलेट बिक्री करने वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया गया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना जांजगीर/सायबर टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर केरा रोड पुलिस पेट्रोल पंप के पास जांजगीर के पास में एक व्यक्ति एक मोटर सायकल में भारी मात्रा में नशीली टैबलेट बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखे हुए खड़ा है।
सूचना पर मौके पर रेड करवाई किया गया जहां पर एक व्यक्ति बुलेट मोटर साइकिल के साथ खड़ा हुआ मिला जिसके कब्जे से कुल 4320 नग पाइवोन स्पा प्लस नशीली टेबलेट कीमती 42768/ रु एवं बुलेट मोटर सायकल, नगदी रकम 8000/ रु एवं 01 नग मोबाइल बरामद किया गया जाकर विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पांडे थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र डिक्सेना, थाना स्टाफ एवं सायबर टीम प्रभारी सागर पाठक एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।
