पुलिस ने 72 घंटे में पत्नी हत्याकांड का किया पर्दाफाश : शक की आग ने बुझा दी ज़िंदगी, संदेह बना मौत का कारण ! चरित्र शंका में पत्नी की हत्या करने वाला पति चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया जेल.

दिनांक 25 अक्टूबर 2025 के सुबह प्रार्थी रामचरण पोर्ते, साकिन शिवतराई थाना कोटा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका दामाद राजेश कुमार मरावी अपनी पत्नी नांदबाई मरावी के साथ चरित्र शंका को लेकर विवाद कर रहा था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने टंगिया से हमला कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल को उपचार हेतु रायपुर के डी.के.एस. अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के दौरान दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को उसकी मृत्यु हो गई।

प्रकरण पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 295, 351(1), 115(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला कायम किया गया था, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 103(1) बी.एन.एस. जोड़ा गया।

Related posts