चाकू लेकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस की तेजी से खुला गिरोह का राज़

दुर्ग : थाना मोहन नगर पुलिस को दिनाँक 27.10.2025 को जरिये मुखबिर के सूचना प्राप्त हुयी कि कुछ लोग रेल्वे स्टेशन दुर्ग, धमधा रोड सब्जी मण्डी के पास चाकु लेकर लोगो को डरा रहे है। की सूचना को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन पर थाना मोहन नगर द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए उपरोक्त जगहो पर घेराबंदी कर संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने एंव तलासी लेने पर चाकू मिलने पर आरोपीगण के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से थाना मोहन नगर में आरोपी 01. रोमन कुमार ठाकुर पिता जयलाल ठाकुर उम्र 28 साल निवासी वार्ड 15 सिकोला बस्ती के विरूद्ध अपराध क्रमांक 572/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट 02. आरोपी अश्वनी साहू पिता धनराज साहू उम्र 20 साल निवासी शक्ति नगर दुर्ग के विरूद्ध अपराध क्रमांक 572/25 बारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण को विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

गिर० आरोपी-

01.रोमन कुमार ठाकुर पिता जयलाल ठाकुर उम्र 28 साल निवासी वार्ड 15 सिकोला वस्ती दुर्ग थाना मोहन नगर के कब्जे से एक स्टील का चाकू जप्त किया गया है।

02.अश्वनी साहू पिता धनराज साहू उम्र 20 साल निवासी शक्ति नगर दुर्ग थाना मोहन नगर के कब्जे से एक स्टील का चाकू जप्त किया गया है।

Related posts