पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर.
आरोपी के विरूद्ध धारा 21सी, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले की पुलिस ने अवैध नशीली टेबलेट बिक्री के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी बाबा उर्फ संतोष सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 320 नशीली टेबलेट (कीमत ₹3,168) बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21C, 29 के तहत कार्रवाई की गई है। इससे पहले इस मामले में एक आरोपी को पहले ही न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली टेबलेट बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में थाना जांजगीर/सायबर टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर केरा रोड पुलिस पेट्रोल पंप जांजगीर के पास आरोपी सन्नू कश्यप निवासी ग्राम मुड़पार थाना नवागढ़ को पकड़ा था, जिसके कब्जे से कुल 4320 नग नशीली टेबलेट कीमत 42768/- रुपये बरामद किया गया जाकर विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में भेजा जा चुका है।
प्रकरण के आरोपी साथी बाबा उर्फ संतोष सूर्यवंशी निवासी कोसमंदा थाना चांपा जो घटना दिनांक से फरार था, जिसको मुखबिर की सूचना से पकड़ा गया। जिसके कब्जे से नशीली टेबलेट 320 नग कीमत 3168/- रुपये बरामद किया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पांडे थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र डिक्सेना, थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा है।
