सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिले में शुरू किया गया है जागरूकता कार्यक्रम
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत जिले के सभी थाना चौकी क्षेत्रांतर्गत 10 नवंबर तक अलग अलग जगहों में यातायात नियमों से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
जिले में सड़क दुर्घटना के पांच प्रमुख कारणों बिना हेलमेट, तीन सवारी, तेज गति, मोबाइल फोन पर बात और शराब सेवन कर वाहन चलाने पर फोकस करते हुए जागरूक किया जा रहा है।
जांजगीर-चांपा : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में बिना हेलमेट के मोटर सायकल चलाने एवं शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, उचित बचाव के लिए जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन करने के संबंध में जिले में जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत पुलिस द्वारा गांव क्षेत्र एवं स्कूलों, कॉलेजों में जाकर हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने के संबंध में लोगों को आवश्यक जानकारी दी जा रही है।
इसी कड़ी में आज दिनांक को थाना जांजगीर पुलिस द्वारा ग्राम पेंड्री, थाना अकलतरा पुलिस द्वारा ग्राम किरारी, नवागढ़ पुलिस द्वारा नवागढ़ कॉलेज, थाना चांपा पुलिस द्वारा BDM अस्पताल चांपा एवं चौकी पंतोरा पुलिस द्वारा पंतोरा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर यातायात नियमों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
– उद्देश्य
यातायात जागरूकता का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना, लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना और सड़कों पर सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना है। यह जागरूकता यातायात नियमों के पालन, लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों और सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालती है।
दुर्घटनाओं में कमी: इसका प्राथमिक उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों और चोटों को कम करना है।
जागरूकता बढ़ाना: यह जनता को लापरवाह ड्राइविंग और गैर- जिम्मेदाराना व्यवहार के खतरों के बारे में शिक्षित करता है।
सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना: यह सुरक्षित सड़क उपयोगकर्ता व्यवहार को प्रोत्साहित करता है, जिसमें सीट बेल्ट लगाना, हेलमेट पहनना, गति सीमा का पालन करना और नशे में गाड़ी न चलाना शामिल है।
नियमों का पालन : यह सुनिश्चित करना कि नागरिक यातायात नियमों का अनुशासित तरीके से पालन करें। यातायात नियमों का ज्ञान, जनता को यातायात संकेतों, नियमों और सड़क पर अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के बारे में जागरूक करना।
जांजगीर पुलिस की अपील
* बिना हेलमेट वाहन न चलाएं।
* तीन सवारी से बचें।
* शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।
* ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग न करें।
* तेज गति से वाहन न चलाएं
* मॉल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए
10 नवंबर के बाद: नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
यातायात नियमों का पालन सुरक्षित यात्रा करें, जिम्मेदार नागरिक बनें!
