थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर छ.ग. में अपराध क्रमांक- 252/2025 धारा- 296, 351(2), 115(2), 127(2), 310(2) बीएनएस का अपराध पँजीबद्ध.
घटना दिनांक – 26 अक्टूबर 2025 के रात्रि 20:00 बजे,
घटना स्थल – गोविंद सारंग परिसर के पास, कल्चरल वेलनेस स्पॉ सेंटर.
गिरफ्तार आरोपी – (1) धनराज चौधरी ऊर्फ हनी पिता धर्मेन्द्र चौधरी उम्र 18 वर्ष पता – टाटीबंध, (2) गुरविंदर सिंह पिता जसविन्दर सिंह उम्र 21 वर्ष पता – रिंग रोड नं. 01 थाना कबीर नगर, (3) नवजोत सिंह भामरा पिता भिखम सिंह भामरा उम्र 20 वर्ष पता – म.नं. E- 212 RDA कालोनी थाना कबीर नगर रायपुर.
रायपुर : रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र स्थित कल्चरल वेलनेस स्पा सेंटर में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों ने स्पा सेंटर में घुसकर संचालक और मैनेजर को बंधक बनाकर ₹1.20 लाख की लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तीनों को पकड़ा जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी सन्नी मनवानी पिता स्व. राज कुमार मनवानी उम्र 36 वर्ष न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर का थाना उपस्थित आकर एफआईआर (FIR) दर्ज कराया था कि दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को रात्रि 20:00 बजे इसके वेलनेस स्पॉ सेंटर न्यू राजेन्द्र नगर में घूस कर 08 आरोपियों द्वारा प्रार्थी एवं उसके मैनेजर धनेश मिरी को अश्लील गाली-गलौच कर बंधक बना कर मारपीट कर लूटपाट करते हुए गल्ले से 20 हजार रूपये लूट लिये तथा स्पॉ के मालिक सनी मनमानी को दो आरोपी अपने साथ मोटर साइकिल में बैठा कर एटीएम (ATM) से 50 हजार रूपये तथा पेट्रोल पंप से क्रेडिट कार्ड स्वाइप करा कर 50 हजार रूपये कुल 1,20,000/- रूपये की डकैती कर लिए तथा जाते वक्त डीवीआर (DVR) भी अपने साथ ले गये।
विवेचना के दौरान क्राईम ब्रांच और थाना न्यू राजेन्द्र पुलिस द्वारा सीसीटीवी व मोबाईल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपीगणों का पता तलाश करते हुए आरोपी (1) धनराज चौधरी ऊर्फ हनी, (2) गुरविंदर सिंह, (3) नवजोत सिंह भामरा को विधिवत गिरफ्तार कर इनसे घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व नगदी रकम की जप्ती की गई है तथा आरोपियों को रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है, जिन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल दाखिल किया जायेगा।
