लोकतंत्र के महापर्व की तैयारी — मनोरा में बीएलओ और अधिकारी 1 नवम्बर को सीखेंगे मतदाता सूची पुनरीक्षण की बारीकियां

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य के निष्पादन हेतु अंग्रेजी माध्यम स्कूल मनोरा में प्रशिक्षण 01 नवम्बर को

जशपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के द्वारा दिये गये निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के संदर्भ में 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य बी.एल.ओ.व अविहित अधिकारियों के माध्यम से घर-घर जाकर किया जाना है।

तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोरा ने गहन पुनरीक्षण कार्य हेतु प्रत्येक 10 मतदान केन्द्र पर एक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं प्रभारी अधिकारी के नियंत्रण में नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, बी०एल०ओ० सुपरवाईजर, अविहित अधिकारी, बी०एल०ओ० कार्य करेंगे जिस हेतु पृथक से नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। उक्त कार्य के निष्पादन हेतु 01 नवम्बर 2025 को स्वामी आत्मानंद हिन्दी, अंग्रेजी माध्यम स्कूल मनोरा में 12.00 बजे से प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।

Related posts