थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही.
बीच बचाव करने एवं सामने लड़ाई-झगड़ा नहीं करने की बात बोलने पर आरोपी द्वारा नाराज होकर कारित की गई थी घटना.
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी की गई जप्त, गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही.
थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 620/25 धारा 109(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की गई विवेचना.
अंबिकापुर : थाना गांधीनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में आरोपी गोपी यादव (62 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पारिवारिक विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आई महिला पर टांगी से प्राणघातक हमला किया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त की और न्यायालय में पेश किया। सरगुजा पुलिस द्वारा हाल के दिनों में गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी मुनेश्वर यादव साकिन गोरसीडबरा थाना गांधीनगर द्वारा का थाना उपस्थित आकर रिपार्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी अपने बाड़ी तरफ था, उसी समय प्रार्थी का चाचा गोपी यादव अपने पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा था। मौक़े पर प्रार्थी की माँ सोनमतिया बीच-बचाव करते हुए सामने लड़ाई-झगड़ा नहीं करने की बात बोली, जिस बात से चाचा गोपी यादव नाराज होकर प्रार्थी की माँ सोनमतिया को टांगी से सर में गंभीर चोट कारित कर दिया। प्रार्थी की माँ मौक़े पर गिर गयी, जिसे देखकर आस पास की महिलायें हो हल्ला किये हैं और चाचा गोपी यादव मौक़े से फरार हो गया है। मौक़े पर प्रार्थी एवं अन्य द्वारा आहत को इलाज हेतु जिला अस्पताल अंबिकापुर लेकर आये है और भर्ती करा कर अग्रिम इलाज करा रहे है। आरोपी के द्वारा प्रार्थी की माँ को हत्या करने की नियत से टांगी से गंभीर चोट कारित कर हत्या का प्रयास किया गया है, मामले में प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 620/25 धारा 109(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेखबद्ध किया गया। मौक़े पर परिस्थिजन्य साक्ष्य एवं भौतिक साक्ष्य से आरोपी गोपी यादव के विरुद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी गोपी यादव का पता तलाश कर पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम गोपी यादव आत्मज नान्हू यादव उम्र 62 वर्ष साकिन बिशुनपुर खुर्द गोरसीडबरा थाना गांधीनगर का होना बताया गया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उपनिरीक्षक नवल दुबे, आरक्षक घनश्याम देवांगन, आरक्षक राजकुमार यादव सक्रिय रहे।
