आरोपी अजय पारधी पिता हेमलाल पारधी उम्र 25 साल पता ग्राम भूमिया थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ.ग के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध किया गया पँजीबद्ध.
रायपुर : धरसींवा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो 52 इंच की भरमार बंदूक से हवा में फायरिंग कर लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहा था। आरोपी की पहचान अजय पारधी (25 वर्ष), पिता हेमलाल पारधी, निवासी ग्राम भूमिया, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर के रूप में हुई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सगुनी कोल्हान नाला मेन रोड के पास एक युवक हथियार लेकर हवा में फायरिंग कर लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी किसी प्रकार का वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त भरमार बंदूक को भी जप्त कर लिया है।
धरसींवा पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने या उपयोग करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
