साइबर ठगी का पर्दाफाश : बैंक खाते के जरिये अवैध धन कमाने वाला युवक पुलिस के शिकंजे में, आरोपी के खाते में पहुंची 23,000/- रुपये से अधिक ठगी की रकम ! ऑनलाइन ठगी का म्यूल अकाउंट ऑपरेटर दुर्ग में गिरफ्तार….पढ़ें पूरी ख़बर.

दुर्ग : पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी में उपयोग किए जा रहे म्यूल अकाउंट (Mule Account) से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित कुमार श्रीवास्तव (25 वर्ष) अपने बैंक खाते का उपयोग ऑनलाइन ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए कर रहा था।
भारत सरकार के समन्वय पोर्टल से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर उसके बैंक खाते से 23,310 रुपये की ठगी की रकम ट्रेस की। आरोपी के खिलाफ धारा 317(2), 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

दुर्ग पुलिस द्वारा सायबर क्राईम रोकने एवं सायबर क्राईम में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सायबर क्राईम में म्यूल अकाउंट का प्रयोग कर सायबर क्राईम को अंजाम देने वाले 01 आरोपी को अभिरक्षा में लेने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

अभियान के अंतर्गत समन्वय पोर्टल के माध्यम से म्यूल अकाउंट के नंबर के संबंध में जानकारी मिलने पर थाना पद्मनाभपुर का पाया जाने पर अपराध क्रमांक 403/25 धारा 317(2), 318(4) बी.एन.एस कायम कर विवेचना में लिया गयाl

विवेचना के दौरान पाया गया कि बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र का खाताधारक आरोपी रोहित कुमार श्रीवास्तव पता आनंद विहार पोटिया चौक पदमनाभपुर के द्वारा शाखा में खाता खुलवा कर यह जानते हुए कि उक्त खाता को ऑनलाइन ठगी की रकम प्राप्त कर बेईमानी व अवैध धन लाभ अर्जित करने के प्रयोग में लाकर संपत्ति का संवर्धन कर खाता में दिनांक 22 मार्च 2025 को धन अर्जित कर 23,310/- रूपये को ऑनलाइन छल करते हुए खाता में प्राप्त किया है। वह साइबर ऑनलाइन ठगी की रकम आई है, जो छल पूर्वक बेईमानी से आरोपी द्वारा ठगी की रकम प्राप्त किया गया है, आरोपी के बैंक डिटेल्स प्राप्त कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैl

Related posts